ODI World Cup 2027: आईसीसी विश्व कप में दिखेगा अनोखा नजारा, क्या अपने ही हो जाएंगे बेगाने!

ODI World Cup 2027: वनडे विश्व कप 2027 का आयोजन अगले साल किया जाएगा। इसमें अभी वक्त बाकी है, लेकिन इसका इंतजार सभी को है। एक बात तो माननी पड़ेगी। भले ही टी20 विश्व कप भी होने लगा हो, लेकिन वनडे विश्व कप की जो बात है, उसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। इस बीच अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में कुछ अनोखा नजारा भी देखने के लिए मिल सकता है। इसकी संभावना अभी तक नजर आ रही है। हालांकि इसकी पुष्टि होने में वक्त है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो ये गजब हो जाएगा। जो विश्व कप के इतिहास में कभी नहीं हुआ, क्या वो होगा।
14 April 2026 Holiday : छत्तीसगढ़ में 14 अप्रैल को पब्लिक हॉलिडे घोषित, स्कूल-दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद
साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा अगला वनडे विश्व कप क्रिकेट
आईसीसी ने साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया को दी है। आईसीसी का फुल मैंबर होने के नाते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को तो सीधी एंट्री मिली है, लेकिन नामीबिया चूंकि एसोसिएट मैंबर है, इसलिए उसे क्वालीफायर राउंड खेलकर आना होगा। इस बीचव नामीबिया की टीम बुरी तरह से फंसी हुई है। अभी टीम की जो स्थिति है, उससे टीम पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
क्रिकेट विश्व कप लीग 2 राउंड खेले जा रहे हैं
अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए अभी क्वालीफायर राउंड खेल जा रहे हैं, जो नामीबिया को खेलना पड़ रहा है। क्रिकेट विश्व कप लीग 2 में नामीबिया का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। मौजूदा अंक तालिका देखें तो लीग 2 में टीम ने अब तक 28 मैच खेले हैं, इनमें से वे केवल 10 जीत पाए हैं और 16 हार का सामना करना पड़ा है। टीम के पास 22 अंक है और अंक तालिका में वे 5वें नंबर पर है।
ओमान को हराया, लेकिन स्कॉटलैंड से हार गई नामीबिया की टीम
हाल ही में टीम के दो मैच खेले गए, जिसमें से उसे एक में हार का सामना करना पड़ा और एक में जीत दर्ज कर ली। 12 अप्रैल को ही नामीबिया और स्कॉटलैंड के बीच मैच हुआ, इसमें नामीबिया को सात विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि उससे पहले टीम ने 10 अप्रैल को ओमान को हरा दिया। नामीबिया और ओमान के बीच एक रोचक मुकाबला हुआ, जिसे नामीबिया ने 1 विकेट से जीत लिया।
नामीबिया के लिए टॉप 4 में पहुंच पाना काफी मुश्किल काम
क्रिकेट विश्व कप लीग 2 में जो टीमें अंक तालिका में टॉप 4 में रहेंगी, वो सीधे मुख्य टूर्नामेंट से पहले जो आखिरी राउंड होगा, उसमें चली जाएंगी। लेकिन नामीबिया की टीम अभी टॉप 4 में नहीं है और ऐसा लगता भी नहीं कि टीम वहां पहुंच पाएगी। अगर टीम अपने बचे हुए सभी मैच जीत जाए और बाकी टीमें भी उसी के हिसाब से खेलें, तभी टीम के लिए संभावना बनेगी।
नामीबिया को खेलना पड़ सकता है क्वालीफायर प्लेऑफ राउंड
इस बीच सवाल ये है कि अगर नामीबिया की टीम यहां टॉप 4 में फिनिश नहीं कर पाई तो क्या होगा। टीम के लिए चांस खत्म नहीं होंगे, उसे एक और मौका मिलेगा, लेकिन वो रास्ता और भी ज्यादा कठिन है। टीम का ऐसे में क्वालीफायर प्लेऑफ खेलना होगा। वहां बाकी टीमों को हराते हुए उसे मुख्य क्वालीफायर तक पहुंचना होगा। यानी एक नहीं दो दो बाधाएं उसे पार करनी होगी, जो आसान काम तो कतई नहीं है।
पहली बार विश्व कप में देखने को मिल सकता है ऐसा नजारा
अगर कहीं नामीबिया की टीम वनडे विश्व कप से बाहर होती है तो ये पहला मौका होगा कि किसी आईसीसी विश्व कप से मेजबान देश ही बाहर हो जाएगा। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है। यानी अनोखी बात होगी। इस बीच टीम के पास मौका है और इसे वो भुनाना जरूर चाहेगी। नामीबिया में भी विश्व कप के मैच खेले जाएंगे। जब शेड्यूल जारी होगा, तभी पता चलेगा कि वहां कौन से और कब मैच होंगे।





