ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba News : ससुराल में रहने वाले व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शराब पीने के बाद कमरे में अकेले रहता था फिरत

Korba News : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नकटीखार गांव में शुक्रवार देर शाम फिरत राम मरकाम (40) की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक फिरत राम मरकाम मूलरूप से जांजगीर-चांपा जिले के बुढ़ना गांव का निवासी था। उसकी शादी कोरबा के नकटीखार गांव की कीर्तन बाई मरकाम से हुई थी। शादी के बाद उनकी एक बेटी हुई और वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ ससुराल में रह रहा था। फिरत राम राजमिस्त्री का काम करता था, जबकि उसकी पत्नी भी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थी।

CG : 4 दरिंदों ने की हैवानियत की हदे पार, जंगल ले जाकर बारी-बारी बुझाई हवस की प्यास, युवती की हालत देख घरवालों के उड़े होश…

जानकारी के अनुसार, फिरत राम शराब का आदी था। उसकी पत्नी ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से अत्यधिक शराब पी रहा था और मना करने पर भी अपनी आदत नहीं छोड़ रहा था। इस कारण वह अपनी बेटी के साथ अलग कमरे में अपनी मां के पास रह रही थी। फिरत राम अक्सर शराब पीने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर अकेले रहता था। पत्नी सुबह उसके लिए खाना बनाकर किचन में रख देती थी, जिसे वह खा लेता था।

छत्तीसगढ़ सरकार इस बार खरीद सकती है 160 लाख मीट्रिक टन धान, उप मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

शुक्रवार देर शाम, जब पत्नी काम से लौटी, तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो फिरत राम म्यार में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सिविल लाइन थाना के एसआई दुर्गेश राठौर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं, और मामले की आगे की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026