Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh : चलती XUV में लगी भीषण आग, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों ने कूदकर बचाई जान

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बारात से लौट रही एक XUV 700 कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गाड़ी में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत कुल 7 लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना लालपुर थाना क्षेत्र के बंधवापुल के पास की है।

मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ा: Israel-United States का Iran पर बड़ा हमला, 40 ऊर्जा ठिकाने तबाह

जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिले के खाती से बारात मुंगेली के मोहतरा गांव आई थी, जहां बीती रात शादी समारोह हुआ। सुबह विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोग कार से लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को गाड़ी से धुआं निकलता महसूस हुआ। उसने तुरंत वाहन रोका और बाहर निकलकर देखा तो आग तेजी से फैलने लगी।

ODI World Cup 2027: रोचक हो गई है अब जंग, क्या 2 बार की चैंपियन टीम हो जाएगी बाहर

देखते ही देखते कार के अंदर धुआं भर गया, जिससे कुछ भी दिखाई देना बंद हो गया। स्थिति को भांपते हुए सभी लोग आनन-फानन में गाड़ी से बाहर निकले। कुछ ही देर में कार धूं-धूं कर जलने लगी और पूरी तरह खाक हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026