Chhattisgarhछत्तीसगढ
चलते पिकअप वाहन में अचानक लगी आग, 4 लाख कैश और दो चेक जलकर हुए खाक, मची अफरा-तफरी

रायपुर/अभनपुर : अभनपुर राजिम मार्ग पर एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। यह वाहन राजिम से रायपुर की ओर जा रही थी।
चालक ने बताया कि वाहन में लगभग 4 लाख रुपए नगद और दो चेक भी थे, जो आग में जल गए। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के पिपरौद टोल नाका के पास हुई।
SLRM सेंटर में भीषण आग से हड़कंप, देर से पहुंची फायर ब्रिगेड पर उठे गंभीर सवाल
सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाने में जुट गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।





