Chhattisgarhछत्तीसगढ

नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी हाइवा से जा टकराई तेज रफ़्तार कार: बैंक मैनेजर के माता-पिता और ड्राइवर समेत 3 की मौके पर हुई मौत, 3 की हालत गंभीर

महासमुंद : जिले में तुमगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कोडार डैम के पास खड़ी एक हाइवा से तेज रफ़्तार कार जा टकराई, इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, अन्य 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना तुमगांव थाना क्षेत्र की है।

लालू यादव का बड़ा फैसला, बेटे तेज प्रताप यादव को RJD से निकाला; ‘रिलेशनशिप पोस्ट’ से मचा था बवाल

बता दें कि यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक, नरहरपुर (कांकेर) में एसबीआई बैंक के मैनेजर चंदन अभिषेक अपनी पत्नी, 6 साल के बेटे, माता-पिता और चालक के साथ झारखंड के बोकारो से रायपुर जा रहे थे। तभी अचानक उनकी कार (RJ 09 CD 1008) राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कोडार के पास खड़ी हाइवा (CG 13 BD 7222) से टकरा गई।

इस हादसे में चंदन के माता-पिता, अवध किशोर पांडेय (69 वर्ष) और चित्रलेखा पांडेय (65 वर्ष) के साथ ही चालक ईश्वर ध्रुव (34 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, चंदन अभिषेक, उनकी पत्नी खुशबू कुमारी और बेटा ध्रुव अभिषेक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी हाइवा से जा टकराई तेज रफ़्तार कार: बैंक मैनेजर के माता-पिता और ड्राइवर समेत 3 की मौके पर हुई मौत, 3 की हालत गंभीर

सुशांत सिंह राजपूत की तरह इस एक्टर ने भी चुनी मौत की राह, बॉलीवुड आज तक नहीं सुलझा पाया सच

बिना किसी संकेत के सड़क के किनारे खड़ी थी हाइवा

पुलिस ने बताया कि हाइवा बिना किसी संकेत के सड़क के किनारे खड़ी थी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले में धारा 285, 125(a), 106(1) और मोटरयान अधिनियम 1988 (संशोधन 2015, 2019) की धारा 122 व 119 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जांच जारी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026