Chhattisgarhछत्तीसगढ

Cyber Thug Alert: ‘बेटे को दुष्कर्म केस में पकड़ा है’ कहकर 1.60 लाख की ठगी, साइबर गिरोह का नया जाल

Cyber Thug Alert: लोगों को ठगने के लिए साइबर ठग कई तरीके अपना रहे हैं। इससे लोग आसानी से उनके झांसे में आ रहे हैं। डीडी नगर इलाके में एक बुजुर्ग को दिल्ली पुलिस बनकर फोन किया गया। उनके बेटे को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार करने का झांसा दिया। फिर उन्हें छुड़ाने के नाम पर 80 हजार रुपए ठग लिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक डीडी नगर सेक्टर-1 निवासी अपराजिता प्रताप सिंह को 4 अप्रैल को अज्ञात व्यक्ति ने वाट्सऐप कॉल किया।

CG Cabinet Meeting: सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में इस दिन होगी कैबिनेट बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताते हुए कहा कि दिल्ली में रहने वाले उनके बेटे को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे छुड़ाना चाहते हो, तो 1 लाख 60 हजार रुपए दे दो। यह सुनते ही बुजुर्ग घबरा गए। उन्होंने घटना को सही मान लिया। इसके बाद अपने आरोपी के बताए बैंक खाते में 80 हजार रुपए तत्काल जमा कर दिया। बाकी रकम बाद में देने का आश्वासन दिया। रकम देने के कुछ देर बाद अपराजिता ने अपने बेटे को कॉल किया।

Chhattisgarh News : राज्य स्तरीय बैठक में एक्शन मोड: 4 जिलों के सहायक आयुक्तों को शो-कॉज नोटिस, आश्रम-छात्रावास व्यवस्था सुधारने के निर्देश

उनसे घटना के संबंध में बात की, तो उन्होंने ऐसी किसी घटना से इनकार कर दिया। उसने बताया कि वह अपने ऑफिस में है। इसके बाद बुजुर्ग को एहसास हुआ कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। इसके बाद डीडी नगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है। पीडि़त के बेटे दिल्ली में भारतीय इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी हैं। साइबर ठगों ने उनके बेटे के दिल्ली में होने की जानकारी दी, तो बुजुर्ग को लगा कि घटना सही है। इस कारण वह आरोपियों के बहकावे में आ गया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026