Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News : बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, दो गुट भिड़े; समझाने पहुंची पुलिस पर पथराव

भिलाई : देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के बड़े लोग भी शामिल हो गए, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हालांकि, लव अफेयर का एंगल भी सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश में विवाद हुआ है। पत्थरबाजी में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं, जिनमें छावनी सीएसपी समेत 5 लोग शामिल हैं।स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में बड़ा कदम: CM साय ने विधानसभा में स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

मोहल्ले के अलग-अलग हिस्सों में लगातार गश्त जारी है। जिले के कई थाना प्रभारियों को मौके पर बुलाया गया। दुर्ग, भिलाई, छावनी के सीएसपी के साथ एडिशनल एसपी सिटी और ग्रामीण भी देर रात तक मौजूद रहे। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। दोनों पक्षों का थाने मंगलवार को थाने बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्ष सोनकर मोहल्ले में रहते हैं। सोमवार रात किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। भनक लगते ही दोनों पक्षों के बड़े लोग भी मौके पर पहुंचे गए, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई और पत्थर चले।

धमतरी-कांकेर में अवैध कॉलोनियों का मुद्दा गरमाया, अंबिका मरकाम ने सदन में मांगी कार्रवाई की पूरी जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पत्थरबाजी में छावनी सीएसपी समेत कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। किसी तरह स्थिति पर काबू पाया गया। इसके बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। कई थाना प्रभारियों को मौके पर बुलाया गया।दुर्ग, भिलाई, छावनी के सीएसपी के साथ एडिशनल एसपी सिटी और ग्रामीण भी देर रात तक मौजूद रहे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026