FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: SECL कर्मचारियों की बस पुल से गिरी, कई घायल, चालक की मौके पर मौत

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एसईसीएल कर्मियों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांजगीर- जिला ओलंपिक संघ की बैठक संपन्न, 23 जून को होगा ओलंपिक दौड़ एवं सम्मान समारोह

जानकारी के अनुसार, यह बस भटगांव के जरही क्षेत्र से एसईसीएल कर्मचारियों को लेकर महान-3 कोयला खदान की ओर जा रही थी। तभी सुखड़ पुलिया के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 20 से ज्यादा कर्मचारी बस सवार थे और सभी घायल हो गए हैं। घायल सभी कर्मचारियों को तत्काल भटगांव अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।

रायकोट रैक से प्रतिदिन 100 टन लोहे अयस्क की हो रही चोरी,भाजपा नेताओं के सह पर चल रहा है बड़ा सिंडिकेट – दीपक बैज

घटना की जानकारी मिलते ही सूरजपुर कलेक्टर और एसपी भटगांव अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026