खेल

PSL में लागू हुआ 2 प्लेइंग इलेवन वाला अजीबोगरीब नियम, टॉस के बाद टीम चुन सकते हैं कप्तान

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत 26 मार्च से हो चुकी है। PSL के इस सीजन के लिए PCB ने एक नया नियम लागू किया है, जो टॉस और प्लेइंग XI से जुड़ा हुआ है। क्रिकेट के नियम के मुताबिक टॉस से पहले दोनों टीमों के कप्तान मैच रेफरी को अपने प्लेइंग इलेवन की शीट सौंपते हैं। टॉस के बाद कप्तान उस प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं कर सकते हैं। लेकिन PSL ने नियम बनाया है कि टॉस से पहले दोनों टीमों के कप्तान मैच रेफरी को एक नहीं बल्कि दो-दो प्लेइंग इलेवन शीट सौंपेंगे। टॉस के नतीजे के हिसाब से कप्तान किसी एक प्लेइंग इलेवन का चयन करेंगे।

CG CRIME : शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर लगा हत्या का गंभीर आरोप

पिच और ओस को ध्यान में रखते हुए कप्तान कर सकते हैं प्लेइंग XI का चयन

इस नियम के आने से दोनों टीमों के कप्तान को एक फायदा ये मिलेगा कि वह पिच और ओस जैसे फैक्टर को ध्यान में रखते हुए अपने टीम का कॉम्बिनेशन बना सकते हैं। टॉस से पहले किसी भी टीम को ये तो पता होता नहीं कि उन्हें मैच में पहले गेंदबाजी करनी है या बल्लेबाजी। टी20 मैचों में ओस की भूमिका काफी अहम होती है। अब पीएसएल में इस नियम की वजह से कप्तान टॉस के नतीजे के हिसाब से अलग-अलग टीम कॉम्बिनेशन वाली 2 प्लेइंग इलेवन का चयन कर सकते हैं। PSL के इस नियम की काफी चर्चा हो रही है।

PSL ने अपने नए नियम को रूल बुक में किया एड

PSL ने ये नया नियम ‘नॉमिनेशन ऐंड रीप्लेसमेंट ऑफ प्लेयर्स’ सेक्शन में जोड़ा है। इसके क्लॉज 1.2.1 में कहा गया है कि टॉस से पहले हर कप्तान मैच रेफरी को दो अलग-अलग प्लेइंग इलेवन की सौंप सकता है। हर लाइनअप में 11 खिलाड़ी और अधिकतम 4 सब्स्टिड्यूट प्लेयर का होना जरूरी है। टॉस के बाद हर कप्तान अपने सौंपे गए 2 लाइनअप में से किसी एक को फाइनल करेगा और चुनी हुई टीम शीट पर साइन करके रेफरी को सौंपेगा। एक बार जब फाइनल लाइनअप नॉमिनेट हो जाता है तब चुनी हुई प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

पेट्रोल-डीजल एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सीएम साय का पीएम मोदी को धन्यवाद, बोले- जनता को मिलेगी बड़ी राहत

26 मार्च से हुआ PSL का आगाज

पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। 26 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया। इस मैच में लाहौर कलंदर्स ने हैदराबाद किंग्समेन को 69 रनों से हराया था।  शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद किंग्समेन की पूरी टीम 20 ओवरों में सिर्फ 130 रन पर सिमट गई। कप्तान मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026