टी20 इंटरनेशनल में 15 साल की खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, शतक लगाकर बना दिए 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी के लिए उसका डेब्यू मैच सबसे खास होता है, जिसमें उसकी कोशिश इसे यादगार बनाने की होती है। ऐसा ही कुछ रवांडा की 15 साल की खिलाड़ी फैनी उटागुशिमानिंदे ने किया है, जिन्होंने अपने पहले ही मैच में बल्ले से ऐसा कमाल दिखाया जिससे वह 2 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाने में भी कामयाब हो गई। इसमें एक रिकॉर्ड ऐसा है जो इससे पहले महिला क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी करने में कामयाब नहीं हो सका था। इसी के साथ फैनी उटागुशिमानिंदे ने अपने डेब्यू मैच में खुद का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया है।
फायर NOC खत्म होने से बढ़ी परेशानी: स्कूल-हॉस्पिटल पर संकट, ऑडिट के नाम पर निजी कंपनियों की मनमानी
महिला और पुरुष टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक
फैनी उटागुशिमानिंदे को लेकर बात की जाए तो रवांडा महिला क्रिकेट टीम की इस खिलाड़ी को नाइजीरिया इनविटेशनल महिला T20I टूर्नामेंट घाना के खिलाफ खेले गए मुकाबले में डेब्यू करने का मौका मिला। 15 साल 223 दिन की उम्र में फैनी उटागुशिमानिंदे ने अपने पहले मुकाबले में 65 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 111 रनों की बेहतरीन पारी खेल दी। इसके दम पर जहां उनकी टीम ने 20 ओवर्स में 210 रनों का स्कोर बड़ा स्कोर बनाया वहीं फैनी उटागुशिमानिंदे ने इतिहास रच दिया। इस मैच से पहले टी20 इंटरनेशनल में महिला और पुरुष दोनों में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन के नाम पर था जिन्होंने साल 2022 में स्विट्जरलैंड के खिलाफ 18 साल और 280 दिन की उम्र में शतकीय पारी खेली थी। अब ये फैनी उटागुशिमानिंदे के नाम पर दर्ज हो गया है।
ईद-उल-फितर की रौनक: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में हजारों लोगों ने अदा की नमाज़, गले मिलकर दी बधाई
उटागुशिमानिंदे ने तोड़ा कैरेन रोल्टन का रिकॉर्ड
महिला टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू मैच में शतकीय पारी खेलने के साथ सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड भी फैनी उटागुशिमानिंदे के नाम पर दर्ज हो गया है। उटागुशिमानिंदे की इस पारी से पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की पूर्व खिलाड़ी कैरेन रोल्टन के नाम पर था, जिन्होंने साल 2005 में इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में डेब्यू करते हुए 96 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसी के साथ उटागुशिमानिंदे पहली ऐसी महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं जो अपने डेब्यू मुकाबले में शतकीय पारी खेलने में कामयाब रही।





