युवाओं ने अटल चौंक सोंठी (सक्ती) में भारत रत्न अटल जी का जन्मोत्सव मनाया

रिपोर्टर - महेन्द्र कर्ष

भारत रत्न एवम् छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर अटल चौंक सोंठी सक्ती में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सुशासन दिवस मनाया गया जहां पर अटल जी के आदमकद चित्र में उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ युवा नेता संजय कश्यप के द्वारा माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन करने के साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में आयोजक संजय कश्यप के अटल जी अमर रहे… उदघोष के साथ वरिष्ठ नेता एवम् उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें व्यक्तिगत निष्ठा से परे संगठन निष्ठ बनकर पार्टी के हित में सतत कार्य करते रहना चाहिए जिससे संगठन सशक्त होकर अधिक बहुमत से मोदी जी की सरकार देश में बने तथा भारत पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो।

इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने युवा नेता संजय कश्यप, श्याम राठौर, हर्ष देवांगन, लखन नामदेव,मनोज यादव, कृष्ण पटेल, योगेश साहू, कमलेश ठाकुर, प्रमेंद्र ठाकुर, नटवर सिंह नेताम , भुनेश्वर यादव, विक्रम राज, भास्कर राठौर, चंद्रभाल पटेल, राजू सोनी, गोविंदा निराला, विजय साहू, सुजॉय चौबे, परमेश्वर साहू, किशन बरेठ, मुकेश खूंटे, तुलेश जायसवाल, संतोष साहू, गुड्डू चंद्र, गुलाब पटेल, वैभव बरेठ, संतोष केंवट, नीतेश साहू, भुनेश्वर साहू, मंगल साहू आदि की सक्रिय सहभागिता रही। विदित हो कि आयोजन स्थल में शीघ्र ही अटल जी की भव्य प्रतिमा स्थापित होगी ।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *