Cg Crime: शराब पीने के बाद विवाद फिर युवक की चाकू मारकर हत्या, फरार हुए तीन आरोपित गिरफ्तार

Raipur News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक अमन बंजारे की बीते शुक्रवार 15 सितबंर को चाकू मार उसके ही साथियों ने हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गए थे। पुलिस ने युवक अमन बंजारे की हत्या मामले में 3 फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का मास्टर माइंड आरोपित राजू साहू उर्फ गोलू समेत सुनील पाल उर्फ गड्डी और अजय टंडन उर्फ चीची को गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र के सतनामीपारा की है। बता दें कि तीन आरोपित को पुलिस ने बेमेतरा के बेरला समेत अलग-अलग जिले से गिरफ्तार किया है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, उरला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमन बंजारे ने अपने दो साथियों गोलू और एक अन्य के साथ सतनामी मोहल्ला में शराब पी थी। इसके बाद पुरानी बात पर गोलू और अमन के बीच विवाद होने लगा। विवाद की वजह अवैध संबंध बताई जा रही थी। इस बीच गोलू ने अपने साथी के साथ मिलकर अमन के जांघ और कमर में चाकू से हमला किया था। जिसके बाद मृतक युवक अमन को को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी।

एक साथ गए थे जेल

जानकारी के अनुसार मृतक और आरोपित 19 अगस्त को अलग-अलग मामले में जेल गए थे। और हत्या से एक दिन पहले ही आरोपित जेल से छूटकर आए थे। जिसके बाद शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे आरोपितों ने मृतक अमन के साथ शराब पी थी और उसके बाद हत्या कर दी थी।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *