छोटे भाई ने बडे भाई को जलती लटठ से मारा..बड़े भाई की मौत.

जगदलपुर दरभा inn24 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दि० 16.07.2023 के रात्रि करीबन 08.00 बजे मृतक हिडमा मरकाम अपने छोटे भाई आयतू मरकाम के साथ घर के बाहर परछी में बैठकर शराब पी रहे थे, हिडमा के पत्नि बच्चे व पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। आज से करीब 01 माह पूर्व आरोपी का बेटा बुरका पुलिया से नीचे गिर गया था, जिससे उसका पैर टूट गया व जल्दी ठीक नही हो रहा था, जिसे आयतु को लगा की बड़ा भाई हिड़मा जादू-टोना किया है, तभी उसका बेटे के पैर ठीक नही हो रहा है. आरोपी ने मौका पाकर आग में जलती हुई लट्ठ ( लकडी) को उठाया और अपने बड़े भाई हिड़मा के दाहिने कनपटी पर मारकर हत्या कर दिया है, की रिपोर्ट पर अपराध क० 36/ 2023 धारा 302 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया है विवेचना दौरान आरोपी आयतु मरकाम को घेराबंदी कर पकड़े आरोपी द्वारा अपराध कबूल करने से दि० 17.07.2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।






