1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

आईजी बस्तर के नेतृत्व में पड़ोसी राज्य उड़ीसा के पुलिस अधिकारियों की बैठक..बेहतर समन्वय तालमेल नक्सलवाद आपराधिक एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर व्यापक चर्चा.

 

जगदलपुर inn24   छत्तीसगढ़ एवं ओडिसा राज्य से लगे बस्तर संभाग के सीमावर्ती जिलों का अंतराज्यीय बैठक पुलिस कोर्डिनेशन सेंटर, जगदलपुर में आयोजित किया गया। नक्सल विरोधी अभियान, अपराधों के रोकथाम, समंस वारंट तामिली, अपराधिक प्रकरणों की विवेचना में आवश्यक सहयोग इत्यादि विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी की अध्यक्षता में आहूत इस बैठक में कोरापुट संभाग के उप पुलिस महानिरीक्षक  चरण सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक कोरापुट  अभिनव सोनकर, पुलिस अधीक्षक मलकानगिरी त्रिषांत शामिल हुये।

बस्तर संभाग की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बस्तर  जितेन्द्र सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव  अक्षय कुमार, पुलिस अधीक्षक, सुकमा  किरण चौहान बैठक में शामिल रहे।आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियान, अवैध शराब, नशीली पदार्थाे की तस्करी के रोकथाम इत्याद विषयों पर विस्तृत चर्चा की. आगामी कार्यवाही हेतु कार्ययोजना तैयार की गई। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज  सुरन्दराज पी. द्वारा बताया गया ! बस्तर संभाग के सीमावर्ती राज्यों ओडिसा, आन्ध्रप्रदेश, तेलंगाना एवं महाराष्ट्र के साथ लगातार बेहतरीन समन्वय के कारण बुनियादी पुलिसिंग एवं नक्सल विरोधी अभियानों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हो रही है। आज की बैठक के माध्यम से ओडिसा राज्य पुलिस के साथ और बेहतरीन तालमेल के साथ आगे के दिनों में पुलिस की कार्यवाही कोे मजबूती प्रदान की जायेगी।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *