FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

यूपी की बरेली वाली SDM ज्योति मौर्या जैसी है छत्तीसगढ़ के कोरबा की बेवफा पत्नी के किस्से…शिक्षिका बनते ही साथ.. छोड़ा शिकायत लेकर भटक रहा मजदूर पति

कोरबा : SDM ज्योति मौर्य जैसी कहानी कोरबा में भी सामने आई है. जिस मजदूर पति ने अपनी पत्नी को मजदूरी कर शिक्षिका बनाया, उसने बेवफाई कर दी. आरोप है कि शिक्षिका बनते ही पत्नी ने पति का साथ छोड़ दिया. पत्नी पर उचित कार्यवाही की मांग के लिए पति जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच गया.

मजदूर पति ने बताया कि वह शांति कुमार कश्यप, उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी- हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी बालको नगर का रहने वाला है. उसका विवाह 06 मई 2011 को शिक्षिका पत्नी के साथ सम्पन्न हुआ था. दोनों के दाम्पत्य जीवन में 2 पुत्री का जन्म हुआ. उसने अपनी पत्नी को आगे की पढ़ाई करवाया और शिक्षा कर्मी तृतीय वर्ग में नौकरी भी दौड़ धूप कर अपने परिश्रम से लगवा दिया, लेकिन उसका 02 वर्षों से किसी गैर पुरुष के साथ संबंध है.

अपने ससुराल वालों को बताया कि आपकी बेटी गलत रास्ते में जा रही है जिसके बाद उसके मायके वाले अपनी बेटी को समझाने की बजाय और भड़का एवं बढ़ावा तथा सहयोग दिया गया. पत्नी शिक्षिका पति का अंकसूची, आधार कार्ड, जमीन की रजिस्ट्री पेपर व अन्य दस्तावेज, सोना-चांदी व अन्य सामान को लेकर चली गयी है. वर्तमान में पत्नी शिक्षिका जो कि कोरबा विकासखंड के एक शासकीय प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थ है.

अब उसने जीवित पति के रहते हुए व बिना तलाक हुए गैर पुरुष के साथ तीसरा बच्चा प्राप्त कर लिया है और परिवार परामर्श केन्द्र में झूठा बयान दिया गया. बालको थाना में झूठा एफ. आई. आर. किया गया. जिला सत्र न्यायालय कोरबा में झूठा बयान दिया एवं अपने पति पर झूठा आरोप लगा कर पूरे परिवार और समाज में बदनाम किया.

पति की मांग है कि शिक्षिका पत्नी के विरुद्ध उचित कार्यवाही करते हुए उसे शासकीय सेवा से बर्खास्त कर न्याय दिलाया जाए.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *