FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

Income Tax : सेविंग अकाउंट में रखें इतना पैसा, नहीं पड़ेगा इनकम टैक्स का छापा

आज के समय में बैंक खाता होना बहुत जरूरी है। बैंक खाते के माध्यम से फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करना आसान हो जाता है। वहीं, बैंक खाते भी अलग-अलग तरह के होते हैं। लोग सेविंग अकाउंट, करेंट अकाउंट और सैलरी अकाउंट जैसे कई अकाउंट बैंक में खोलते हैं। अलग-अलग खातों के अलग-अलग फायदे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोग सेविंग अकाउंट में कितना पैसा रख सकते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में…

सेविंग अकाउंट में कितना रख सकते हैं कैश?

अक्सर लोग बहुत ज्यादा ट्रांजेक्शन इसी अकाउंट से करते हैं। इसमें ज्यादातर पैसा जमा करने और निकालने की ट्रांजेक्शन होती है। सेविंग अकाउंट में ज्यादातर लोग इस खाते में अपनी सेविंग रखते हैं। लेकिन जब सवाल आता है कि सेविगं अकाउंट में कितना पैसा रख सकते हैं।

आपको बता दें कि सेविंग अकाउंट में कितना पैसा रखने की कोई लिमिट नहीं है। सेविंग अकाउंट में आप जितना चाहें उतना पैसा रख सकते हैं, लेकिन आपको एक बात का खास ख्याल रखना होगा। अगर आपके बचत खाते में जमा पैसा आईटीआर के दायरे में आता है तो आपको इसकी जानकारी देनी होगी।

इतने कैश डिपॉजिट की देनी होती है जानकारी-

वहीं कोई भी सेविंग अकाउंट में इतना पैसा नहीं रखना चाहता कि वह इनकम टैक्स के रडार पर आ जाए। आईटी विभाग को हमारे बैंक अकाउंट में कैश डिपॉजिट की जानकारी होत है। केंद्रीय प्रत्यक्ष टैक्स बोर्ड ने किसी भी बैंक के लिए एक वित्तीय वर्ष में 10 लाख रुपये से अधिक की कैश जमा करने की जानकारी देना अनिवार्य है। 10 लाख रुपये की यही सीमा एफडी में नकद जमा, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड और शेयरों में निवेश और फॉरेन करेंसी जैसे ट्रैवलर चेक, फॉरेक्स कार्ड आदि की खरीद पर भी लागू होती है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *