बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में फंसी ईको को घसीटता रहा चालक, युवती की मौत, 10 घायल

बिलासपुर। बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर बेलतरा के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ईको वाहन सामने चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गया। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद ईको वाहन ट्रेलर में फंस गया, लेकिन चालक को इसकी जानकारी नहीं हुई और वह कार को काफी दूर तक घसीटता चला गया।
ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने की थी पाकिस्तान की मदद, अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
झपकी आने से ट्रेलर से टकराया वाहन
रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के मुताबिक, रायपुर के रमाकुंड, समता कॉलोनी और मंगल बाजार क्षेत्र के पांच युवक और पांच युवतियां रविवार को ईको वाहन से घूमने निकले थे। सभी पहले रतनपुर पहुंचे और वहां घूमने के बाद चैतुरगढ़ जाने के लिए रवाना हुए।
सुबह करीब 11:30 बजे बेलतरा से आगे बेलपारा के पास वाहन चालक को झपकी आ गई। इसके चलते तेज रफ्तार ईको अनियंत्रित हो गया और सामने चल रहे ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ट्रेलर में फंसी ईको को घसीटता रहा चालक
हादसे के बाद ईको वाहन ट्रेलर में फंस गया। इसके बावजूद ट्रेलर चालक को दुर्घटना का पता नहीं चला और वह वाहन आगे बढ़ाता रहा। ईको काफी दूर तक सड़क पर घिसटती रही। पीछे से गुजर रहे लोगों ने जब ट्रेलर चालक को हादसे की जानकारी दी, तब उसने वाहन रोका।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत एवं बचाव कार्य में मदद की।
40 दिन बाद पटवारियों ने स्थगित की अनिश्चितकालीन हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद लिया फैसला
दो गंभीर घायलों को सिम्स किया गया रेफर
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए सिम्स रेफर किया गया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। हादसे में एक युवती की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





