Chhattisgarhछत्तीसगढ

40 दिन बाद पटवारियों ने स्थगित की अनिश्चितकालीन हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद लिया फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पीवी एप के विरोध में पिछले 40 दिनों से आंदोलन कर रहे पटवारियों ने आखिरकार अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित करने का ऐलान कर दिया है। रविवार, 22 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद राजस्व पटवारी संघ ने यह निर्णय लिया। पटवारियों के काम पर लौटने से धान खरीदी और राजस्व संबंधी कार्यों में आ रही परेशानियां दूर होने की उम्मीद है।

CG Crime: ग्राहक बनकर आया और काउंटर से सोने के झाले लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद चोरी

पीवी एप को लेकर 40 दिनों से चल रहा था विरोध

दरअसल, पीवी एप के जरिए फसलों के भौतिक सत्यापन के दौरान आ रही तकनीकी और व्यावहारिक दिक्कतों को लेकर पटवारी लंबे समय से विरोध कर रहे थे। उनकी प्रमुख मांग इस एप को हटाने की थी। इसी बीच प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो गई, जिससे किसानों से जुड़े काम प्रभावित होने लगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी दो दिन पहले पटवारियों से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील की थी।

पटवारी संघ ने सरकार के सामने रखीं ये मांगें

राजस्व पटवारी संघ ने 22 नवंबर को जारी सूचना में हड़ताल स्थगित करने की जानकारी दी है। हालांकि, संघ ने सरकार के सामने कई मांगें भी रखी हैं। इनमें हड़ताल के दौरान पटवारियों के खिलाफ की गई निलंबन, स्थानांतरण, ब्रेक इन सर्विस और कारण बताओ नोटिस जैसी कार्रवाई को शून्य करने की मांग शामिल है।

इसके अलावा आंदोलन की पूरी अवधि को कार्य दिवस मानते हुए नियमित वेतन देने, वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति के संबंध में तत्काल आदेश जारी करने की मांग की गई है। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ऑनलाइन मुख्यमंत्री जनदर्शन सेवा शुरू करने की मांग भी रखी गई है।

वेतन और पदोन्नति की मांगों पर बनेगी समिति : CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि पटवारी संघ का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने मुख्यमंत्री निवास पहुंचा था। इस दौरान संघ ने हड़ताल स्थगित करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारियों की वेतन और पदोन्नति संबंधी मांगों पर विचार करने के लिए एक समिति गठित की गई है। समिति पटवारियों से सुझाव लेकर जल्द अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर मांगों पर उचित विचार किया जाएगा।

सीएम साय ने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी जारी है। वहीं चक्रवात के प्रभाव से फसलों को हुए नुकसान का आकलन भी किया जाना है। ऐसे में पटवारियों का काम पर लौटना जरूरी है।

CG News: नाबालिग ने चाकू से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, भड़का लोगों का गुस्सा, आरोपी के घर पर पथराव

राजस्व मंत्री ने भी की हड़ताल स्थगित होने की पुष्टि

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भी पटवारियों की हड़ताल स्थगित होने की पुष्टि की है। वहीं विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि पटवारी संघ ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांगें रखी हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना है और उनकी जायज मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026