अचानकपुर में ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शुरू

सक्ती ।। सक्ती विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अचानकपुर में तीन दिवसीय ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया है। 17 नवंबर से शुरू हुए यह खेल प्रतियोगिता 19 नवंबर तक चलेगा। मंगलवार 17 नवंबर को इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद सदस्य अमर सिंह राठिया रहे।
विशिष्ट अतिथियों में ओबीसी महासभा सक्ती व जिला अध्यक्ष सर्व नाई सेन श्रीवास समाज सक्ती इंदल सिंह श्रीवास, सरपंच ग्राम पंचायत अचानकपुर
बिजेन्द्र राठौर, विरेन्द्र जगत सचिव ग्रामपंचायत अचानकपुर,
श्रीमती कुमारी देवी उपसरपंच, अध्यक्ष शशिभुषण सिंह , उपाध्यक्ष तीरथ सिंह सिदार उपस्थित रहे । इस प्रतियोगिता के विजेता बनने वाली चैंपियन टीम को प्रथम पुरस्कार 21001 रू व शील्ड प्रदान किया जाएगा ।
वहीं उपविजेता टीम को 15001 रू व शील्ड पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। इसी क्रम में तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को भी क्रमशः 10001रू. व 7001 रू व शील्ड प्रदान किया जायेगा। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज 19 नवंबर को खेला जाएगा।





