छत्तीसगढ
*राज्योत्सव के अवसर पर होगा आकर्षक मेले का आयोजन*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह होंगे।

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह होंगे। इस अवसर पर आकर्षक मेले सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभागीय स्टॉलों का आयोजन किया जाएगा। समारोह में आयोजित मेले में बच्चों के लिए खिलौने, झूले सहित विविध प्रकार के सामग्रियां होंगी।
कलेक्टर जयश्री जैन ने समारोह के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपते हुए आपसी समन्वय के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।





