छत्तीसगढ

*राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला सक्ती पुलिस ने आयोजित की ‘एकता दौड़ 2026*’

*जिले भर में लगभग 2000 पुलिसकर्मियों, स्कूली बच्चों, नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को जिला सक्ती पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में ‘रन बार यूनिटी – एकता दौड़ 2026’ का आयोजन किया गया।

जिला मुख्यालय सक्ती में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती भुनेश्वरी पैंकरा की उपस्थिति में जिला पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, आम नागरिकों तथा सक्ती के मीडिया प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसी क्रम में थाना सक्ती, डभरा, बाराद्वार, मालखरौदा, हसौद, जैजैपुर, नगरदा, चंद्रपुर तथा चौकी फगुरम, अड़भार, सकर्रा एवं छपोरा में भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले भर के इन कार्यक्रमों में लगभग 2000 लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान एवं उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना रहा।

इस अवसर पर प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा राष्ट्र की प्रगति में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

*जिला सक्ती पुलिस का संदेश*

राष्ट्रीय एकता केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। आइए, एकजुट होकर सशक्त, सुरक्षित एवं समरस भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026