Chhattisgarhछत्तीसगढ

IPS रॉबिंसन गुरिया समेत छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हुए सम्मानित

रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव की खबर है। प्रदेश के 15 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान स्पेशल ऑपरेशन, इन्वेस्टिगेशन और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया है।

CG News: राज्योत्सव की तैयारियों के बीच कलेक्ट्रेट में मिला चौकीदार का शव, इलाके में मचा हड़कंप

इस सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ से पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबड़िया, अजय कुमार और सुशील कुमार नायक, डीएसपी आशीष कुमार नेताम, एसआई महेंद्र पोटई सहित कुल 15 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है।

सम्मानित होने वाले अन्य पुलिसकर्मियों में हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम कूपल, रामकुमार डारो, कांस्टेबल भुनश्वर मरकाम, जाइणु राम दुग्गा, बीएफ सीटी राजेश सलाम, बीएफडब्ल्यू सीटी लिखेश्वरी नाग, बीएफ सीटी चमन लाल, लक्ष्मण राम कोर्रम और सोमारू राम वड्डे शामिल हैं।

अक्षर पटेल ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय ऑलराउंडर बने

देशभर के विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ सीबीआई, सीआरपीएफ, असम राइफल्स, एनआईए, एनसीबी और सीबीआईसी में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को भी अलग-अलग श्रेणियों में इस पदक से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मियों को यह सम्मान मिलना प्रदेश पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026