Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ पहुंचीं स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश कार्यालय में CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत; आज होंगी कई अहम बैठकें

रायपुर : भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी रविवार को पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से स्मृति ईरानी सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उनसे मुलाकात करने और स्वागत करने पहुंचे।

छत्तीसगढ़ में अक्टूबर के आखिरी दिनों में बदलेगा मौसम, ठंड के साथ बारिश की संभावना; जानें ताजा अपडेट

स्मृति ईरानी के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि, इस बार उनके स्वागत के लिए होर्डिंग और बैनर लगाने से मना किया गया था। इसके बावजूद राजधानी में जगह-जगह भाजपा के झंडे नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि किसी बड़े नेता के आगमन पर स्वागत के लिए बैनर-पोस्टर नहीं लगाए जाने का यह पहला मौका बताया जा रहा है। वहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से प्रस्तावित बाइक रैली को भी देर रात रद्द कर दिया गया।

स्मृति ईरानी के नेतृत्व में भाजपा होगी और मजबूत: बृजमोहन अग्रवाल

स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ आगमन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि संगठन और सरकार बेहतर तालमेल के साथ काम करेंगे और प्रदेश में अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

स्वागत के लिए पोस्टर और बैनर नहीं लगाए जाने के सवाल पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ना है, उनके पोस्टर लगाने का अलग महत्व हो सकता है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं के स्वागत में पोस्टर लगाने से कोई विशेष फायदा नहीं है। इससे कार्यकर्ता आपसी प्रतिस्पर्धा में उलझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पोस्टर-बैनर की बजाय संगठन को मजबूत करने और पार्टी को आगे बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।

आज होंगी कई अहम बैठकें

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भी स्मृति ईरानी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके रायपुर पहुंचने के बाद आज कई बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि स्मृति ईरानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा के कार्यकर्ता और अधिक मजबूती के साथ काम करेंगे।

कोरबा को सौगात: ₹24 करोड़ से चमकेगी शहर की सड़कें उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया डामरीकरण कार्यों का निरीक्षण। कोरबा के विकास को मिलेगी नई गति! 

स्मृति ईरानी का यह दो दिवसीय दौरा प्रदेश में भाजपा संगठन की गतिविधियों और कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकों के जरिए संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026