Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में अक्टूबर के आखिरी दिनों में बदलेगा मौसम, ठंड के साथ बारिश की संभावना; जानें ताजा अपडेट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने के आसार हैं। प्रदेश में ठंड की दस्तक के बीच बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जबकि 28 से 30 अक्टूबर के बीच कुछ इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश होने की आशंका है।

कोरबा को सौगात: ₹24 करोड़ से चमकेगी शहर की सड़कें उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया डामरीकरण कार्यों का निरीक्षण। कोरबा के विकास को मिलेगी नई गति! 

सितंबर में हुई लगातार बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए मौसम में होने वाले इस बदलाव ने चिंता बढ़ा दी है। 24 और 25 सितंबर को डीप डिप्रेशन के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हुई थी। इसके कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया था और कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए थे।

पिछले 24 घंटे कैसा रहा छत्तीसगढ़ का मौसम?

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान कहीं भी उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई। तापमान की बात करें तो बेमेतरा में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र 25 अक्टूबर तक गहरे अवदाब में बदल सकता है। इसके बाद 26 अक्टूबर की सुबह तक इसके चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना जताई गई है। यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 28 अक्टूबर के आसपास आंध्र प्रदेश के तट के करीब पहुंच सकता है।

इस मौसमी सिस्टम का सबसे ज्यादा प्रभाव आंध्र प्रदेश और ओडिशा में देखने को मिल सकता है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ समेत मध्य और पूर्वी भारत के अन्य राज्यों में भी इसका असर पड़ने की संभावना है।

27 अक्टूबर से बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

पूर्वानुमान के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। वहीं, 28 से 30 अक्टूबर के बीच प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश होने की आशंका है। राजधानी रायपुर समेत मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश हो सकती है।

किसानों का इंतजार खत्म! छत्तीसगढ़ में कब से होगी धान खरीदी? CM विष्णुदेव साय ने की घोषणा

ऐसे में अक्टूबर के अंतिम दिनों में प्रदेशवासियों को एक ओर बढ़ती ठंड का एहसास होगा, तो दूसरी ओर बारिश की गतिविधियां मौसम का मिजाज बदल सकती हैं। हालांकि, बारिश की वास्तविक स्थिति चक्रवाती सिस्टम की दिशा और उसकी तीव्रता पर निर्भर करेगी। लोगों को मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान और स्थानीय चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026