Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन का खतरा! छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच बदलेगा मौसम, जानें ताजा अपडेट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके असर से 27 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अतिभारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं, अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है।

Smriti Irani CG Visit: दो दिवसीय दौरे पर आएंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, सांसदों-विधायकों के साथ करेंगी अहम बैठक

फिलहाल शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल बारिश की गतिविधियां थमी हुई हैं और ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले दो दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। तापमान की बात करें तो बेमेतरा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 24 अक्टूबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके धीरे-धीरे मजबूत होने की संभावना है। अनुमान है कि यह 24 अक्टूबर तक अवदाब, 25 अक्टूबर तक गहन अवदाब और 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

दवा की एक्सपायरी डेट के अलावा पैकेट पर क्या-क्या चेक करें? इन 7 बातों का रखें खास ध्यान

इस मौसमी सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से 27 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। खासकर 28 और 29 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। ऐसे में प्रदेश में ठंड की शुरुआत के बीच मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026