छत्तीसगढ

*कलेक्टर के निर्देशन में नवपदस्थ अपर कलेक्टर नवीन भगत ने दूरस्थ खेतों में पहुंचकर पीवी ऐप सर्वे कार्यो का किया औचक निरीक्षण*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती, 23 अक्टूबर 2026// कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा जिले में चल रहे पीवी ऐप सर्वे कार्यो को पूरी गंभीरता से और निर्धारित समय सीमा में त्रुटि रहित प्रविष्टि पूर्ण किए जाने के लिए राजस्व अधिकारियों सहित कृषि विभाग, पंचायत विभाग सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को फील्ड में जाकर कार्यो का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत आज नवपदस्थ अपर कलेक्टर नवीन भगत द्वारा अपर कलेक्टर के एस पैकरा के साथ ग्राम दर्राभाठा के दूरस्थ खेतों में पहुँचकर पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने सर्वे कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने सर्वे कार्य में लगे सर्वेयर सहित संबंधित राजस्व अधिकारियों, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य पूरी सावधानी एवं सटीकता के साथ त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य के दौरान किसी भी किसान का रकबा अथवा खसरा छूटने नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान सभी आवश्यक जानकारियों का सही-सही संकलन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सर्वे का कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूर्ण हो सके। उन्होंने किसानों से सर्वे कार्य में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पीवी ऐप सर्वे एवं एग्रीस्टैक पंजीयन से वंचित शेष किसान अपना पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि कोई भी पात्र किसान इस प्रक्रिया से छूटने न पाए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर के एस पैकरा, सहकारिता अधिकारी अश्वनी पांडेय सहित संबंधित सरपंच, सचिव एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

*नव पदस्थ अपर कलेक्टर नवीन भगत ने धान खरीदी की प्रारंभिक तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

नव पदस्थ अपर कलेक्टर नवीन भगत ने आज ग्राम दर्राभाठा, डोड़की, बड़े सीपत, फरसवानी एवं डभरा क्षेत्र के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर आगामी धान खरीदी की प्रारंभिक तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आगामी धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व सभी जरूरी तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

*कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व एवं विभागीय अधिकारी पीवी ऐप से संबंधित कार्यों का कर रहे निरीक्षण*

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में जिले में पीवी ऐप से संबंधित कार्यों की प्रगति एवं क्रियान्वयन की सतत निगरानी की जा रही है। इसके तहत अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मैदानी स्तर पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण किया जा सके।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026