Chhattisgarhछत्तीसगढ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन: देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, CM साय बोले- छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर

रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दंतेश्वरी से देशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी मां के दर्शन किए और प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की प्रार्थना की।

आधी रात महाकाल मंदिर में घुसे आतंकी! NSG कमांडो के खतरनाक एक्शन से मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

CM साय ने बताया पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचने को बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि मां दंतेश्वरी के प्रति बस्तर अंचल के लोगों की गहरी आस्था है। मां दंतेश्वरी यहां की धार्मिक मान्यताओं, सांस्कृतिक विरासत और लोकजीवन का अभिन्न हिस्सा हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति का मां दंतेश्वरी के दर्शन और पूजन के लिए आगमन प्रदेश के लिए सम्मान की बात है। इससे बस्तर की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने में मदद मिलेगी।

जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है बस्तर

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर अपनी विशिष्ट जनजातीय संस्कृति, प्राचीन परंपराओं और अनूठे जीवन मूल्यों के लिए देश-दुनिया में अलग पहचान रखता है। यहां की सांस्कृतिक परंपराओं में प्रकृति, आस्था और सामाजिक जीवन का गहरा जुड़ाव देखने को मिलता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति के बस्तर प्रवास से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक जीवनशैली को व्यापक स्तर पर पहचान और सम्मान मिलेगा।

CG News: नगर निगम की वेबसाइट पर साइबर अटैक! पाकिस्तानी सिंबल दिखने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

बस्तरवासियों की अटूट आस्था का केंद्र हैं मां दंतेश्वरी

मां दंतेश्वरी बस्तर अंचल की आराध्य देवी हैं। क्षेत्र के लोगों की उनके प्रति गहरी श्रद्धा है। मां दंतेश्वरी की उपासना बस्तर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में विशेष महत्व रखती है।

मां दंतेश्वरी से जुड़ी आस्था सदियों से बस्तर के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ राष्ट्रपति ने देशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026