ChhattisgarhKorbaNATIONAL

ब्रेकिंग खबर अपडेट – कोरबा में 7 वर्षीय मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला: 3 दिन बाद पोल्ट्री फार्म के पीछे मिली लाश, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

ब्रेकिंग खबर अपडेट – कोरबा में 7 वर्षीय मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला: 3 दिन बाद पोल्ट्री फार्म के पीछे मिली लाश, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में..

Jas

 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बीते तीन दिनों से लापता एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। मृतका की पहचान भव्या जोशी के रूप में हुई है। इस संवेदनशील मामले में तत्परता दिखाते हुए कोरबा पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

राशन लेने निकली थी मासूम

मूल रूप से सक्ती जिले की रहने वाली 7 वर्षीय मासूम 19 अक्टूबर की दोपहर करीब 1:30 बजे घर के पास ही एक दुकान से राशन का सामान लेने निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का कहीं पता नहीं चला, तो उसके पिता प्रकाश जोशी ने रजगामार पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पोल्ट्री फार्म के पीछे मिली लाश, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसी पोल्ट्री फार्म के ठीक पीछे पाया गया, जहाँ उसके पिता मजदूरी करते हैं और उनका परिवार रहता है। मासूम का शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया।

फॉरेंसिक जांच और पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बयान

“चौकी रजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जल्द प्रकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।”
पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मौत की असली वजहों व हत्या के कारणों का सटीक खुलासा विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। इस दुखद घड़ी पूरे इलाके में शोक की लहर है और पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026