स्मृति ईरानी आएंगी रायपुर: छत्तीसगढ़ BJP चलाएगी ‘घुसपैठिए हटाओ-देश बचाओ’ अभियान

रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी स्मृति ईरानी 25 अक्टूबर को रायपुर दौरे पर आएंगी। उनके साथ पार्टी के सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू भी छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। दोनों नेताओं के पहले दौरे को लेकर भाजपा ने स्वागत की व्यापक तैयारियां की हैं। स्वामी विवेकानंद माना एयरपोर्ट पर भाजपा महिला मोर्चा उनका जोरदार स्वागत करेगा। इसके बाद माना एयरपोर्ट से भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर तक विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी। पूरे मार्ग को भाजपा के झंडों से सजाया जाएगा।
CG Crime: बच्चे के लिए स्वेटर मांगना पड़ा भारी, पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश की
मिशन 2028 के लिए बूथ स्तर पर तैयारी
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने आगामी 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से बूथ स्तर पर तैयारियां तेज करने पर जोर दिया है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को बूथ स्तर के कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिला, मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर हर महीने अनिवार्य रूप से बैठक आयोजित करने को कहा गया है, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाया जा सके।
भाजपा के झंडों से सजेगा रायपुर
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के मुताबिक, प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी के स्वागत के लिए शहर में व्यक्तिगत फ्लेक्स और होर्डिंग लगाने के बजाय भाजपा के झंडों से सजावट की जाएगी। अपने रायपुर प्रवास के दौरान स्मृति ईरानी पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी सुनेंगी।
31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा ‘घुसपैठिए हटाओ-देश बचाओ’ अभियान
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं रायपुर संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी ने बताया कि 31 अक्टूबर को विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ‘घुसपैठिए हटाओ-देश बचाओ’ अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अभियान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया कैंपेन भी चलाया जाएगा।
स्वास्थ्य केंद्र के बाहर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, वीडियो वायरल होने पर स्टाफ नर्स निलंबित
पार्टी संगठन ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, माना पंचायत क्षेत्र में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संजय यादव को सौंपी गई है। भाजपा इन कार्यक्रमों के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में काम कर रही है।





