छत्तीसगढ

*सक्ती में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में हुआ राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सम्पूर्ण गायन*

*शहडोल से पधारे कलाकार नामदेव व उनकी टीम की प्रस्तुति ने बांधा समां....*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

*अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच शाखा सक्ती के आयोजकत्व में भवृय दशहरा उत्सव व स्टार नाईट कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

सक्ती

के पावन पर्व के अवसर पर 20 अक्टूबर, मंगलवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच शाखा सक्ती के आयोजकत्व में सक्ती नगर में भव्य दशहरा उत्सव व स्टार नाईट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े रहीं । कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने किया। विशिष्ट अतिथियों में सक्ती नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय रामचंद्र, चेंबर्स आफ कामर्स के प्रांतीय मंत्री दिनेश शर्मा, जगदीश बंसल, गिरिवर, छ.ग. जर्नलिस्ट वेल्फेयर यूनियन सक्ती जिलाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,‌ सुमित शर्मा , रामनरेश यादव, तपेश शर्मा अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी डॉ भुवनेश्वरी पैकरा, सहित मंचासीन अभ्यागतों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, वीर हनुमान तथा भारत माता के तैल चित्रों पर‌ अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना करने के साथ हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सस्वर सम्पूर्ण गायन भी दशहरा उत्सव देखने पहुंचे हजारों लोगों की मौजूदगी में देखने को मिला। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने मारवाड़ी युवा मंच शाखा सक्ती की उसके सेवाभावी कार्यो के लिए सराहना करते हुए भव्य दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने भी कहा दशहरा उत्सव का आयोजन सराहनीय कार्य है। इस आयोजन के जरिए हम बुराई पर अच्छाई की जीत को देख पा रहे हैं। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए सक्ती नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने सक्ती शहर में दशहरा उत्सव को गौरवशाली परंपरा बताया और आयोजकों को बधाई दी। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र ने इस मौके पर जनसाधारण से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अपने बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चन्द्र जी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की सीख दें। भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने विजयादशमी पर्व की बधाई देते हुए दशहरा उत्सव के आयोजक मारवाड़ी युवा मंच को बधाई देते हुए कहा कि आज हमें अपने अंदर की बुराईयों को भी मारने की बात कही। जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा ने सभी से दशहरा उत्सव से इसके धार्मिक व पौराणिक महत्वों से प्रेरणा लेते हुए जीवन जीने की बात कही। कार्यक्रम में उपस्थित चेंबर्स आफ कामर्स के जगदीश बंसल ने सक्ती नगर में दशहरा उत्सव के शानदार आयोजन के लिए अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच शाखा सक्ती को बधाई दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में शहडोल से पधारे कलाकार नामदेव व उनकी पूरी टीम की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत मां काली की भव्य झांकी उपस्थित जनसमूह के बीच चर्चा का विषय बना रहा तो इन पलों में स्टार नाईट के कलाकारों द्वारा देशभक्ति तथा भक्तिमय गानों की सुरमई प्रस्तुति का भी दर्शकों ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया गोयल ने किया।

*अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच शाखा सक्ती ने लगातार दूसरे साल किया भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन*
इस अवसर सक्ती शहर में दशहरा उत्सव की गौरवशाली परंपरा को जीवंत बनाए रखने के लिए अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच शाखा सक्ती के प्रयासों की सराहना जनसाधारण के बीच होती रही। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच शाखा सक्ती के सेवा भावी कार्यों की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया गोयल ने मंच से बताया कि यह संस्था सक्ती शहर में पिछले 35 सालों से सेवा भावी कार्य करते आ रही है। मारवाड़ी युवा मंच शाखा सक्ती स्वास्थ्य के क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को आक्सीजन गैस सिलेंडर की सेवा सहित अन्य मेडिकल उपकरण आदि उपलब्ध कराती है। मारवाड़ी युवा मंच सेवा भावी कार्यों के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी जीवंत बनाया रखने की दिशा में कार्यरत है। मारवाड़ी युवा मंच शाखा सक्ती अध्यक्ष मनीष कथुरिया के नेतृत्व में यह सब सेवा के कार्य नगर के दानदाता तथा सेवा भावी लोगों की सहायता से सेवाभावी कार्यों को संचालित कर रही है।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026