Chhattisgarhछत्तीसगढ

President Murmu Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल आएंगी छत्तीसगढ़, रायपुर से बस्तर तक रहेगा दौरा; जानें पूरा शेड्यूल

President Murmu Visit: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 22 और 23 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे राजधानी रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न औपचारिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर दोनों क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

JCCJ Youth Wing की नई टीम का ऐलान, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर में स्मारक सिक्का करेंगी जारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये मूल्यवर्ग का स्मारक सिक्का जारी करेंगी।

इसके बाद शाम 4 बजे वे रायपुर के बुढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ एवं ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।

जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना

राष्ट्रपति अपने दौरे के दूसरे दिन यानी 23 अक्टूबर को बस्तर क्षेत्र के जगदलपुर पहुंचेंगी। यहां सुबह 11 बजे वे प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

इसके बाद दोपहर 12:45 बजे राष्ट्रपति जगदलपुर में मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। बस्तर की सांस्कृतिक परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत से जुड़े इस आयोजन में उनकी उपस्थिति खास मानी जा रही है।

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों से मचा हड़कंप, दो जिलों में 4 लोगों की मौत, 24 से ज्यादा घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रायपुर से बस्तर तक रहेगा राष्ट्रपति का दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का यह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से जुड़ा है। रायपुर में स्मारक सिक्का जारी करने और युवा-केंद्रित कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही वे जगदलपुर में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होंगी। उनका यह दौरा राज्य की सांस्कृतिक विरासत और विभिन्न परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026