JCCJ Youth Wing की नई टीम का ऐलान, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) यानी JCCJ ने अपने युवा संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने नियुक्ति आदेश जारी करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और विभिन्न जिलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। इन नियुक्तियों के जरिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी! ‘बॉबी’ ने छात्रा को दी एसिड अटैक और किडनैपिंग की धमकी, केस दर्ज
प्रदेश कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार, नवीन अग्रवाल को प्रदेश संयोजक एवं प्रभारी बनाया गया है। वहीं, नावेद कुरैशी को प्रदेश संयोजक (सोशल मीडिया) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शमशुल आलम को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अनिरुद्ध वर्मा को प्रदेश महासचिव और अंकु पांडे को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
कई जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त
युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने संगठन के विस्तार के तहत कई जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति भी की है। घोषित सूची के अनुसार नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
- रायपुर शहर: मंशु निहाल
- रायपुर ग्रामीण: चेतन आडिल
- जांजगीर-चांपा: योगेश केवट
- बलौदाबाजार: अमित साहू
- धमतरी शहर: योगेन्द्र देवांगन
- धमतरी ग्रामीण: तारकेश्वर लक्ष्मण सिंह
- बालोद: मिलाप बघेल
- दुर्ग: मुकेश यादव
- कबीरधाम: राकेश भट्ट
- राजनांदगांव शहर: विशाल सोलिन खान
- राजनांदगांव ग्रामीण: नमन पटेल
संगठन विस्तार पर पार्टी का जोर
JCCJ के युवा संगठन में की गई इन नियुक्तियों को प्रदेश और जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई टीम के जरिए पार्टी युवाओं को संगठन से जोड़ने और विभिन्न जिलों में अपनी सक्रियता बढ़ाने की कोशिश करेगी।






