Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

हैवानियत की हद पार! विवाद के बाद पिता ने 6 माह की मासूम को दो बार जमीन पर पटका, ICU में भर्ती; आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के कोटा स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के दौरान छह माह की मासूम बच्ची के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी से विवाद के बाद पिता ने अपनी ही छह माह की बेटी को दो बार जमीन पर पटक दिया। घटना में बच्ची बेहोश हो गई, जिसके बाद परिजन उसे एम्स रायपुर लेकर पहुंचे। फिलहाल मासूम का आईसीयू में इलाज चल रहा है। मामले में सरस्वती नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी पिता आशीष कावरिया (21) को गिरफ्तार कर लिया है।

नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय (सोनू) ने कोरबा वासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं: ‘बुराई पर अच्छाई की जीत’ का दिया संदेश

मायके जाने की बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद

पुलिस के अनुसार, कोटा स्थित बीएसयूपी कॉलोनी के ब्लॉक-35, मकान नंबर-01 में रहने वाली सरगम कावरिया ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि करीब नौ महीने पहले उसकी आशीष कावरिया से कोर्ट मैरिज हुई थी।

शिकायत के मुताबिक, 14 अक्टूबर की शाम सरगम समता कॉलोनी स्थित अपने मायके से घर लौटी थी। आरोप है कि रात करीब नौ बजे पति घर पहुंचा और मायके जाने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मां के विरोध के बावजूद बच्ची को दोबारा पटका

आरोप है कि विवाद के दौरान आशीष ने अपनी छह माह की बेटी हिमानी को उठाकर जमीन पर पटक दिया। जब पत्नी ने इसका विरोध किया, तो उसने बच्ची को दोबारा जमीन पर पटक दिया। इस घटना के बाद मासूम बेहोश हो गई।

बच्ची की गंभीर हालत देखकर सरगम ने अपने मामा ससुर और मामी सास को बुलाया। इसके बाद परिजन तत्काल बच्ची को उपचार के लिए एम्स रायपुर ले गए, जहां उसे भर्ती कराया गया। फिलहाल बच्ची आईसीयू में उपचाराधीन है।

दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की दर्दनाक मौत

सरस्वती नगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की शिकायत मिलने के बाद सरस्वती नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सोमवार को आरोपी आशीष कावरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026