SECL खदानों में नियोजित ठेका कंपनियों में नौकरी लगाने के नाम कथित पैसों का लेन देन, मामले में पुलिस से की गई शिकायत
सतपाल सिंह
SECL खदानों में नियोजित ठेका कंपनियों में नौकरी लगाने के नाम कथित पैसों का लेन देन, मामले में पुलिस से की गई शिकायत

कोरबा जिले की SECL खदानों में नियोजित ठेका कंपनियों में नौकरी लगाने के नाम पर पैसों के लेन देन का खेल जोर शोर से चल रहा है। बेरोजगारी की मार झेल रहे युवा किसी भी हाल में नौकरी चाह रहे है, ठेका कंपनियों में मोटी तनख्वा की चाह और लंबे अवधि तक काम की राह आसान नहीं है। ऐसे में इसी का फायदा बिचौलिये तथा दलाल नुमा लोग उठाते हैं।
ऐसे ही नौकरी लगाने के नाम पर पैसों के लेन देन की शिकायत का मामला हरदीबाजार थाना पहुंचा है। जहां नराईबोध निवासी रमेश दास पर ढोलपुर हरदीबाजार निवासी नरोत्तम दास और नराईबोध निवासी प्रदीप महंत ने ठेका कंपनी PNC में नौकरी के नाम पर पैसे लेनदेन की शिकायत की है। नरोत्तम दास का कहना है कि रमेश दास द्वारा PNC कंपनी में नौकरी लगाने के लिए बीते माह फरवरी 2026 को 45,000 रुपए फोन पे के माध्यम से लिए गए। वहीं प्रदीप महंत ने 60 हजार रूपये कैश दिए हैं। कई माह बीत जाने पर नौकरी नहीं लगने पर दोनों ने रमेश दास से पैसे वापस मांगे जिस पर जैसे तैसे नरोत्तम दास को 10 हजार और प्रदीप महंत को 40 हजार रुपए वापस कर दिए गए। बाकी बचे कुल 55 हजार रुपए नहीं लौटाए जा रहे। जिसकी लिखित शिकायत दोनों ने थाने में की है। पुलिस ने पीड़ितों के कथानुसार मामले को लेनदेन का पाया जिस पर बीएनएस की धारा 174 के तहत न्यायालय पेश होने की कहा है। जहां आगे की कार्यवाही जांच उपरांत होगी।





