ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*जिला पत्रकार संघ की संगठनात्मक बैठक आयोजित*

परस्पर संपर्क एवं सतत कार्यक्रम ही संगठन की जान : चितरंजय पटेल

 

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

सक्ती। जिला पत्रकार संघ की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन की सक्रियता, सदस्यता विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला पत्रकार संघ के संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि संगठन में सदस्यों के बीच परस्पर संपर्क एवं सतत कार्यक्रम ही संगठन की जान हैं। कलियुग में संगठन ही शक्ति है, इसलिए हमारा संगठन जितना सक्रिय और संगठित होगा, उतना ही अधिक शक्तिशाली बनेगा।
जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष तपेश शर्मा ने संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए उपस्थित पत्रकारों से निर्धारित शुल्क अदा कर संगठन की सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय एवं संगठनात्मक एकजुटता को और मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस संबंध में जिला पत्रकार संघ के सचिव महेंद्र बरेठ ने बताया कि आगामी 19 सितंबर, अपरान्ह 1बजे शनिवार को मालखरौदा में जिला पत्रकार संघ की संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सक्ती जिला संगठन के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित होकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आग्रह किया। इन पलों में रामावतार साहू, योगेश सिदार, संपत बरेठ, जसवंत सायसेरा, नितिन शुक्ला, रमेश देवांगन, श्रीमती आशीष रात्रे आदि पत्रकारों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026