*11 सितंबर के कार्यक्रम की तैयारियों का संभागायुक्त सुनील जैन ने लिया जायजा*
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का 11 सितंबर को है सक्ती आगमन


जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती। केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 11 सितंबर को ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने निरीक्षण किया।
उन्होंने हेलीपेड, मुख्य मंच, पंडाल, दर्शक व पत्रकार दीर्घा, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, बायो टॉयलेट, बैरिकेटिंग, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
संभागायुक्त ने अधिकारियों को कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया एवं आमजनों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित रखने तथा यातायात प्रबंधन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा।
11 सितंबर को प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन के साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जयश्री जैन, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।






