कोरबा में महंगे गाड़ियों का शौक़ पूरा करने की स्पोर्ट बाइक और स्कूटी की चोरी, तीन आरोपी पकड़ाए… स्कूटी कुसमुंडा से स्पोर्ट बाइक बांकी से की थी चोरी..
राजू सैनी के साथ ओम गवेल की खबर
कोरबा में महंगे गाड़ियों का शौक़ पूरा करने की स्पोर्ट बाइक और स्कूटी की चोरी, तीन आरोपी पकड़ाए…
स्कूटी कुसमुंडा से स्पोर्ट बाइक बांकी से की थी चोरी..

कोरबा – जिले में दुपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है,पुलिस भी चोरों को पकड़ने जद्दोजहद कर रही है,परंतु चोरों के हौसले कार्यवाही के बावजूद भी बुलंद हैं,ऐसे में हमे अपने वाहनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के बांकी मोंगरा थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के मामले तीन लड़कों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से स्पोर्ट बाइक और एक स्कूटी वाहन बरामद किये गए हैं। आरोपियों में एक बालिक और दो नाबालिक। बताया जा रहा है कि महंगे बाइक में घूमने के लिए बाइक चोरी की, जिसमें से एक बाइक बांकी मोंगरा की है और एक स्कूटी कुसमुंडा क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी :- मोनेन्द्र कुमार उर्फ मोनु पिता विक्रमलाल निषाद उम्र 19 साल निवासी भिलाईबाजार, हरदीबाजार और दो अन्य नाबालिकों को गिरफ्तार किया है। मोनेन्द्र के खिलाफ धारा – 303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है।

पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार देव कुमार अहिरवार पिता स्व. गेंदराम उम्र 46 साल निवासी कुदरीपारा 02 नंबर मेन रोड, बांकीमोंगरा ने दिनांक 6 सितंबर 2026 को थाना आकर सूचना दर्ज कराई कि बीती रात्रि लगभग 10 बजे वह अपनी मोटर सायकल पलसर आरएस 200 सीजी 12 बी टी 6722 को अपने दूकान के सामने लाक कर खड़ी किया था। सुबह करीबन 07 बजे आकर देखा तो उसकी मोटर सायकल नहीं था, आसपास पता तलाश किया फिर भी नहीं मिला, किसी अज्ञात चोर द्वारा उसकी मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है था,पुलिस ने मुखबिर सूचना पर आरोपी मोनेन्द्र कुमार उर्फ मोनु पिता विक्रमलाल निषाद को गिरफ्तार किया है। उसके साथ 2 अन्य विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिक) थे,जिनसे स्पोर्ट बाइक और एक एक्टिवा स्कूटी CG 12 BU 7808 को कुसमुण्डा क्षेत्र से चोरी करना बताया गया। उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।






