ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
NATIONALभारत

Delhi Building Collapsed: दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, 3 घायल; कई बच्चों के दबे होने की आशंका

Delhi Building Collapsed: दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक बिल्डिंग गिरी है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के दबे होने की संभावना है. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया है. मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा है. बताया जा रहा है कि हादसा करीब 1 बजकर 30 मिनट के आसपास हुआ. घटना के बाद आसपास की इमारतों को भी खाली करा लिया गया है. बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में एक हॉस्टल संचालित किया जा रहा था. जिससे मलबे में छात्रों के दबे होने की संभावना है. घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं.

वॉटरफॉल में बड़ा हादसा! रायपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे युवक की डूबने से मौत

Updates :-

  • मलबे से निकालकर तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. तीनों मरीज ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं. सभी की हालत गंभीर है.
  • भीड़ को कंट्रोल करने के लिए RAF बुलाया गया है. वहीं इमरजेंसी व्हीकल को निकालने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है.
  • इस इमारत के मालिक का नाम आनंद बंसल है. बताया जा रहा है कि वो गुरुग्राम में रहता है. दिल्ली पुलिस इसके बारे में और जानकारी जुटाने में लगी है.
  • 10-15 लोग लंबे वीकेंड पर बाहर गए हुए थे. बिल्डिंग की क्षमता लगभग 50 लोगों की थी. इसलिए, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, फंसे हुए लोगों की संख्या 30 के आसपास है.
  • शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये करीब 75 बेड का पीजी था. यहां एक छात्र का किराया 15 हजार रुपये था.

बिल्डिंग में चल रहा था हॉस्टल

दिल्ली की इस बिल्डिंग में एक हॉस्टल संचालित था, ऐसे में बिल्डिंग गिरने से बच्चों के दबे होने की संभावना है. जिन्हें निकालने का काम शुरू हो गया है. हालांकि कितने बच्चे यहां फंसे हो सकते हैं, इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है. घटना की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. जिसमें बिल्डिंग गिरने के बाद स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में जुटे हुए हैं. एक युवक को मलबे से बाहर निकाला गया है.

प्रार्थना सभा को लेकर गरमाया माहौल, हिंदू संगठन ने जताई आपत्ति; पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल

दिल्ली के सत्य निकेतन के पास यह बिल्डिंग गिरने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बिल्डिंग गिरने की कुछ तस्वीरे भी सामने आई हैं. घटना के बाद इलाके की बिजली सप्लाई भी रोक दी गई है. क्योंकि बिल्डिंग गिरने की वजह से आसपास के पोल भी गिर गए. ऐसे में इस स्थिति में तुरंत बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया है. यह बिल्डिंग पुरानी बताई जा रही है. जैसे ही बिल्डिंग गिरी तो दूर तक धूल का गुबार ही गुबार दिख रहा था.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026