वॉटरफॉल में बड़ा हादसा! रायपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे युवक की डूबने से मौत

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध गजपल्ला वॉटरफॉल में आज एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां रायपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे युवक की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया है।
कोरबा में दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक को ट्रेन ने मारी टक्कर, दोनों पैर कटे
बताया जा रहा है कि युवक रायपुर से अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था। गजपल्ला वॉटरफॉल में नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
CG Road Accident: ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, युवती की मौत
हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। युवक के साथियों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। युवक के शव को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।





