कोरबा में दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक को ट्रेन ने मारी टक्कर, दोनों पैर कटे

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है. सीएसईबी चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीपारा के पास रविवार को रेलवे ट्रैक पर बैठा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए.
CG Road Accident: ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, युवती की मौत
घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार हादसे के बाद 22 वर्षीय युवक रितेश सारथी रातभर रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में पड़ा रहा. रविवार सुबह राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
IGKV पेपर लीक के बाद बड़ा बदलाव, अब Password Protected E-Mail से भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र
सूचना मिलते ही सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल रवाना किया गया. फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. युवक रेलवे ट्रैक पर किस वजह से बैठा था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. सीएसईबी पुलिस मामले की जांच में जुटी है.






