Government Job 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नागपुर ने 72 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये पद विभिन्न क्लिनिकल और पैरा-क्लिनिकल विभागों में भरे जाएंगे। संबंधित विषय में एमडी, एमएस, डीएनबी, डीएम या एम.सीएच. डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र, शुल्क भुगतान रसीद और जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां 17 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक जमा करनी होंगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
विभाग/विशेषज्ञता
आवश्यक योग्यता
कार्डियोलॉजी (हृदय रोग)
एमडी – जनरल मेडिसिन या पीडियाट्रिक्स
कार्डियोथोरेसिक सर्जरी
एमएस – जनरल सर्जरी
एंडोक्राइनोलॉजी (हार्मोन संबंधी रोग)
एमडी – जनरल मेडिसिन या पीडियाट्रिक्स
मेडिकल हेमेटोलॉजी (रक्त रोग)
एमडी – जनरल मेडिसिन या पीडियाट्रिक्स
मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी
एमडी – जनरल मेडिसिन
मेडिकल ऑन्कोलॉजी (कैंसर रोग)
एमडी – जनरल मेडिसिन या पीडियाट्रिक्स
नियोनेटोलॉजी (नवजात शिशु चिकित्सा)
एमडी – पीडियाट्रिक्स
नेफ्रोलॉजी (किडनी रोग)
एमडी – जनरल मेडिसिन या पीडियाट्रिक्स
न्यूरोलॉजी (तंत्रिका रोग)
एमडी – जनरल मेडिसिन या पीडियाट्रिक्स
न्यूरोसर्जरी
एमएस – जनरल सर्जरी
पल्मोनरी मेडिसिन (फेफड़ों की चिकित्सा)
एमडी – जनरल मेडिसिन या पल्मोनरी मेडिसिन
सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी
एमएस – जनरल सर्जरी
अन्य जरूरी पात्रता शर्तें
उम्मीदवार ने संबंधित योग्यता परीक्षा पास कर ली हो या अंतिम तिथि तक डिग्री पूरी कर ली हो।
अगर योग्यता परीक्षा का रिजल्ट 17 सितंबर 2026 के बाद जारी होता है, तो उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
उम्मीदवार ने किसी सरकारी चिकित्सा संस्थान में 3 साल की सीनियर रेजिडेंसी पूरी नहीं की हो। पहले की गई सीनियर रेजिडेंसी की अवधि को 3 साल की अवधि में से घटाया जाएगा।
केंद्र या राज्य सरकार, अर्ध-सरकारी या स्वायत्त संस्था में नौकरी करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय एनओसी देना होगा।
उम्मीदवार को किसी भी अदालत ने दोषी न ठहराया हो।
एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने पर हर पद के लिए अलग आवेदन करना होगा।
एम्स नागपुर सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष, जबकि ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु की गणना 17 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
इतना लगेगा शुल्क?
एम्स नागपुर सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए शुल्क 250 रुपये है, जबकि पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest.
Areas of Expertise
• India and Chhattisgarh politics and governance
• State and regional affairs (Chhattisgarh)
• Public administration
• Investigative reporting
Editorial Responsibility
Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy.
📧 Contact: manni200390@gmail.com
Profile Last Updated: 20 January 2026
Nepal Flood: नेपाल बाढ़ में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, अब तक 1,344 लोगों की मौत; 4,898 लोग अब भी लापता
05.09.2026
ब्लू ड्रम वाली मुस्कान ने जेल में मनाई जन्माष्टमी, 8 महीने की बेटी बनी राधा
05.09.2026
BOB SO Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1100 पदों पर भर्ती शुरू, जानें आखिरी तारीख और पूरी डिटेल
05.09.2026
Seasonal Illness Symptoms : बदलते मौसम में इन 5 संकेतों को न करें नजरअंदाज, लंबे समय तक रह सकती है बीमारी
04.09.2026
कोरबा में शिक्षकों के सम्मान के साथ सेहत का तोहफा, MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक शिक्षकों के लिए 10 हजार का फुल बॉडी चेकअप महज 1400 में, 69 तरह की जांच के साथ ECG, Chest X-Ray और MD Medicine परामर्श भी शामिल*