कुसमुंडा विकास नगर में धूमधाम से मनाया जायेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 21 हजार का होगा पुरस्कार, साथ ही देवी कृष्णा कल्पना जी का संध्या भजन का भी कार्यक्रम..
सतपाल सिंह

कुसमुंडा विकास नगर में धूमधाम से मनाया जायेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 21 हजार का होगा पुरस्कार, साथ ही देवी कृष्णा कल्पना जी का संध्या भजन का भी कार्यक्रम..

कोरबा – जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर श्री श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव आगामी 4 सितम्बर को बहुत ही धूमधाम से मनाया जायेगा। देर शाम देवी कृष्णा कल्पना जी के द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म और उनकी लीलाओं के साथ भजन का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर प्रांगण में ही मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें मटकी फोड़ने वाली टीम को 21 हजार का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा 2 दिन पूर्व सहित तैयारी शुरू कर दी गई है पूरे मंदिर प्रांगण को फुल मालाओं और आकर्षक फूलों से सजाया जा रहा है। 






