कोरबा में मामूली कहासुनी में युवक ने मौसी पर डंडे से किया प्राणघातक हमला, मौत

कोरबा में मामूली कहासुनी में युवक ने मौसी पर डंडे से किया प्राणघातक हमला, मौत

कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरैना में युवक ने अपनी ही मौसी की लाठी डंडे से हमला कर जान ले ली। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार तीरथ राम शाम को कही से घूमकर अपने घर आया जिस पर उसकी मौसी ने उसे बेमतलब घूमने और देर से घर आने की बात कहते हुए उसे फटकार लगाई,युवक को यह डांट फटकार इतनी नागवार गुजरी कि घर में ही रखे डंडे से मौसी के सिर में कई वार कर दिए,मौसी लहूलुहान होकर घर में हो गिर पड़ी। अत्यधिक रक्त स्राव की वजह से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची शव को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामले का पूर्ण और स्पष्ट रूप से खुलासा होना आगे बाकी है। खबर आगे अपडेट की जावेगी…






