
कुसमुंडा की वैष्णवी सखियों ने हर्षौल्लास के साथ मनाया भोजली तिहार

छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा और संस्कृति को संजोते सहेजते हुए ,कुसमुंडा की वैष्णवी सखिया विगत तीन वर्षों से ,भोजली त्यौहार परंपरागत तरीके से मनाते आ रही है।
आदर्श नगर कुसमुंडा के कॉलोनी वैष्णवी सखियां ग्रुप का मानना है कि हम आधुनिकता के आडंबर में अपनी संस्कृति,परंपरा एवं मान्यताओं को भूलते चले जा रहे हैं ।हमारा नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है कि अपने पुरखों से प्राप्त सभ्यता संस्कृति को भावी पीढ़ी को हस्तांतरित करें।वैष्णवी सखिया ने कुसमुंडा में शुरुआत कर दी है। प्रतिवर्ष और भी अधिक संख्या में महिलाएं भोजली लगाएंगी और अपने छत्तीसगढ़ के परंपरा को मिटने नहीं देंगी। इस वर्ष भोजली प्रतियोगिता का भी आयोजन रखा गया था । जिसमें वैष्णवी सखियों द्वारा प्रथम पुरस्कार आरती कश्यप द्वितीय पुरस्कार खुशी कवर और तृतीय पुरस्कार जया कश्यप को प्रदान किया गया ।






