ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा की प्रदेशस्तरीय कार्यशाला, मुंगेली के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश मंत्री विनय साहू हुए शामिल

रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशस्तरीय ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुंगेली जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजपा प्रदेश मंत्री विनय साहू भी उपस्थित रहे कार्यशाला में आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के कार्यक्रमों और उसकी रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. कविता पाटीदार और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

Suyash Pandey Bureau Mungeli

Political Correspondent Suyash Pandey is a political correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: sudheshpandey999@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026