बांगो बांध के 5 गेट खोले गए,निचले इलाकों में अलर्ट
लिंक में जाकर देखें वीडियो…
https://www.youtube.com/@humarakusmundaomgavel9110
कोरबा जिले में हो रही मुसलाधार बारिश की वजह से बागों क्षेत्र में स्थित मिनीमाता हसदेव बांगो बाद का जलस्तर बीते शुक्रवार को 94% के पार पहुंच गया। जिसके बाद आज शनिवार को बाँध के 5 गेट खोल दिए गए। बांध के गेट खोलने से पूर्व 34 ग्राम पंचायतों में लिखित चेतावनी जारी की गई थी | गेट खुलते ही 13 किलोमीटर तक अलर्ट का हूटर बजा। बांध के गेट खुलने की सूचना पर आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग इस दृश्य को देखने पहुंचे हुए है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हसदेव नदी पर बना यह बांध राज्य का सबसे ऊंचा, सबसे लंबा और पहला बहुउद्देशीय जल परियोजना बांध है। इसकी ऊंचाई लगभग 87 मीटर और लंबाई 2509.5 मीटर है।
बिजली उत्पादन: यहाँ 120 मेगावाट (40×3) क्षमता का जलविद्युत गृह (हाइड्रेल प्लांट) स्थापित है। बांध के पानी का उपयोग सिंचाई, उद्योगों और स्थानीय शहरों को जल आपूर्ति, साथ ही एनटीपीसी (NTPC) कोरबा को भी पानी दिया जाता है। सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर..























































