ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL

कोयला मजदूर सभा (HMS) कुसमुंडा क्षेत्र में बनाए गए नए अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष  केंद्रीय पदाधिकारियों ने किया संगठनात्मक चर्चा एवं तैयार किया भविष्य का खाका

सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर

कोयला मजदूर सभा (HMS) कुसमुंडा क्षेत्र में बनाए गए नए अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष

केंद्रीय पदाधिकारियों ने किया संगठनात्मक चर्चा एवं तैयार किया भविष्य का खाका..

_केंद्रीय अध्यक्ष बजरंगी शाही एवं केंद्रीय महामंत्री  नाथूलाल पाण्डेय के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में, क्षेत्रीय महामंत्री  अशोक साहू की सहमति, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी कोरबा संभाग केदार नाथ अग्रवाल की अनुशंसा द्वारा यह नियुक्ति की गई है।_

नव-नियुक्त पदाधिकारीगण:

क्षेत्रीय अध्यक्ष –  आर. एस. पाल (वरिष्ठ ड्रील ऑपरेटर)

-कार्यकारी अध्यक्ष – कमलेश प्रधान (क्लर्क )

कोयला मजदूर सभा के केंद्रीय महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय के कोरबा संभाग का व्यापक दौरे के अंतर्गत कुसमुंडा क्षेत्र में संभाग के प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल के अगुवाई एवं केंद्रीय सचिव गिरिजा साहू के उपस्थिति में क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक किया गया|

                   हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) से संबद्ध कोयला मजदूर सभा के केंद्रीय महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय ने कुसमुंडा क्षेत्र के नवनियुक्त एवं वरिष्ठ क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक चर्चा की

    बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सह एरिया जे सी सी श्री अशोक कुमार साहू के द्वारा केंद्रीय पदाधिकारियों को ससम्मान स्वागत करते हुए वर्तमान में क्षेत्र में संगठन के क्रियाकलाप एवं आगे होने मेंबरशिप वेरिफिकेशन में संगठन के स्थिति एवं भावी रणनीति पर अपनी राय रखते हुए नये पदाधिकारियों की नियुक्ति को जरुरी मानते हुए अपनी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की सहमति एवं अनुशंसा के आधार पर केंद्रीय पदाधिकारियों के समक्ष रखा गया और नियुक्ति की घोषणा बैठक के दौरान ही किया गया।

          बैठक में संगठन की मजबूती, मजदूर हितों की रक्षा तथा क्षेत्र में संगठन विस्तार को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान केंद्रीय महामंत्री श्री पाण्डेय ने कहा कि कोयला मजदूर सभा सदैव श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए संघर्षरत रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की, कि वे क्षेत्र के प्रत्येक मजदूर तक संगठन की नीतियों एवं योजनाओं को पहुँचाते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएँ।

केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं कोरबा संभाग के प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि वर्तमान समय में मजदूर एकता को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है। संगठन तभी सशक्त होगा जब प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएगा। उन्होंने कुसमुंडा क्षेत्रीय पदाधिकारियों को आगाह किया कि जो संगठन को अंदर से खोखला और कमजोर करने मे लगे हुए है, जो हमारे साथ रहकर भी हमारे संगठन हमारे बैनर के विरुद्ध काम कर रहे है उन्हें त्वरित प्रभाव से पद एवं सदस्यता से हटाए जाने हेतू क्षेत्रीय महामंत्री को निर्देशित किये , उन्होंने मजदूरों की लंबित समस्याओं, कार्यस्थल की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। केदारनाथ अग्रवाल जी ने क्षेत्रीय टीम को इंगित करते हुए कहा कि क्षेत्रीय महामंत्री का साथ देने एवं उनके साथ मिलकर उनके अगुवाई मे संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान मे लग जाए।

 केंद्रीय सचिव एवं गेवरा दीपका एरिया जे सी सी  गिरिजा साहू ने गेवरा दीपका क्षेत्र का उदहारण देते हुए कहा कि संगठन विस्तार में जब जहाँ जैसी जरूरत हो हम सबको पुरे संभाग के क्षेत्रों मे एक साथ मिलकर संगठन हित मे काम करना होगा, उन्होंने अपने क्षेत्र के भावी योजनाओ एवं रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि अब हमारी टीम पहले से सशक्त और ऊर्जावान हुई है जिसमे युवाओ के साथ साथ अनुभव का शानदार मेल है जिसका पॉजिटिव रिजल्ट आगे देखने मिलेगा।

  कोरबा क्षेत्रीय महामंत्री सुरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि कुसमुंडा के अधिकतर कर्मचारी कोरबा क्षेत्र अंतर्गत कॉलोनी मे निवासरत है एवं पहले से हमसे जुड़े हुए है जिनके हर समस्या पर हम खड़े है और उसका समाधान भी कर रहे है जिसका फायदा कुसमुंडा क्षेत्र को सदस्य्ता के रूप मे मिलना है। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री आर. एस.पाल को क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं कमलेश प्रधान को कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप मे नियुक्त किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की आप लोगों के समर्थन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद, हमने कभी पद या जवाबदेही इतने सालो मे कभी माँगा नहीं और ना ही कभी पद की लालसा रही। लेकिन अब जब संगठन ने हमें जवाबदारी दिया है तो संगठन के अपेक्षाओ पर खरा भी उतरेंगे और संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने केंद्रीय महामंत्री, संभागीय प्रभारी, केंद्रीय सचिव का स्वागत जोरो शोरो से करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा मजदूरों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। पदाधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं श्रमिकों की अपेक्षाओं से भी केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया। केंद्रीय महामंत्री  पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों को संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखते हुए अधिक से अधिक मजदूरों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोयला मजदूर सभा की प्राथमिकता मजदूर हित है और संगठन हर परिस्थिति में श्रमिकों के साथ खड़ा रहेगा।

    क्षेत्रीय कार्यालय विकासनगर कुसमुंडा बैठक में कोरबा, गेवरा, दीपका, CWS कोरबा, CEWS गेवरा के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों में एरिया जे सी सी श्री लक्ष्मण सिंह, सोनू प्रताप सिंह, निरंजन सिंह, रामेश्वर वैष्णव विनोद यादव, संतोष कुमार ,एल. पी. सिंह,पुरस्कर, अखिल मिश्रा, ओमप्रकाश साहू, नितिन शर्मा,अभिषेक मिश्रा, अभय अनुराग पाण्डेय एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही एवं बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा अंत में संगठन की मजबूती और श्रमिक हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026