ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
NATIONALभारत

GATE 2027 Exam Dates Out: परीक्षा की तारीखों का ऐलान, जानें क्या बदला, कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

GATE 2027 Exam Dates Out: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं। GATE परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को सुबह की शिफ्ट (सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक) और दोपहर की शिफ्ट (दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक) में आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च कर दी गई है और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 14 अगस्त से ऑफिशियल वेबसाइट(gate2027.iitm.ac.in) पर शुरू होगा। इसके लिए उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक GATE के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

इस बार नया क्या है?

आइए अब आपको यह बताते हैं कि इस बार क्या नया किया गया है। बता दें कि GATE 2027 में कई अहम बदलाव किए गए हैं और उसमें से एक बदलाव रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन (RA) पेपर की शुरुआत है। इसके साथ ही IIT मद्रास ने कुछ खास विषयों के सिलेबस में भी बदलाव किया है।

GATE 2027 के लिए कैसे अप्लाई करें?

अब आपको यह बताते हैं कि आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि जो उम्मीदवार GATE 2027 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले तो ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद वहां जाकर आप अप्लाई कर सकते हैं। आइए इसे आसान भाषा में और क्रम के अनुसार बताते हैं।

  1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट – gate2027.iitm.ac.in पर जाना होगा।
  2. इसके बाद GATE 2027 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. इतना करने के बाद जरूरी जानकारी के साथ एप्लीकेशन फ़ॉर्म को भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड भी करें।
  4. अब आपको GATE 2027 एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा और फिर सबमिट पर क्लिक करना होगा।
  5. इसके बाद GATE 2027 एप्लीकेशन फ़ॉर्म की PDF सेव करें और उसका हार्ड कॉपी प्रिंट निकाल लें।

GATE 2027 की जरूरी तारीखें

आइए अब आपको GATE 2027 की जरूरी तारीखों के बारे में बताते हैं। GATE 2027 का रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त से शुरू होगा और अंतिम तारीख 21 सितंबर है। वहीं बढ़ी हुई तारीख के साथ रजिस्ट्रेशन का लास्ट डेट 30 सितंबर है। वहां GATE 2027 परीक्षा की तारीखें: 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी है। यह भी बता दें कि शहर आवंटन की सूचना 4 जनवरी को दी जाएगी और GATE का रिजल्ट 19 मार्च को जारी होगा।

GATE 2027 के लिए योग्यता क्या है?

आप अगर GATE 2027 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो फिर यह जानना भी जरूरी है कि इसका योग्यता क्या है। आपको बता दें कि अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों का इनमें से कोई एक होना जरूरी है:

  1. अभी अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम के तीसरे या उससे ऊपर के साल में हों।
  2. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज में डिग्री पूरी कर ली हो।
  3. डिग्री प्रोग्राम MoE/AICTE/UGC/UPSC या उनके अंतरराष्ट्रीय समकक्षों द्वारा स्वीकृत होने चाहिए।

विपक्ष के दबाव के आगे झुकी सरकार! राहुल गांधी की मांगों पर बनी सहमति, जितेंद्र सिंह ने किया बड़ा ऐलान

GATE 2027 एप्लीकेशन फीस

इसमें अप्लाई करने वाले महिला/SC/ST/PwD उम्मीदवार की फीस प्रति पेपर (रेगुलर) 1 हजार रुपए और प्रति पेपर (लेट) का 1 हजार 500 रुपए होगा। वहीं अन्य उम्मीदवारों के लिए यह फीस अलग है। अन्य उम्मीदवारों के लिए प्रति पेपर (रेगुलर) 2 हजार रुपए और प्रति पेपर (लेट) 2 हजार 500 है।

GATE 2027 के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया आधिकारिक वेबसाइट – gate2027.iitm.ac.in पर जाएं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026