
एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में एटक यूनियन को लगा बड़ा झटका
एटक रजगामार उपक्षेत्र क्षेत्र के सचिव एवं एटक के वरिष्ठ नेता कमर बक्श, अध्यक्ष विशाल मुण्डा सहित एटक के 60 सदस्यों ने इंटक यूनियन का थामा दामन
एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में एटक यूनियन को बड़ा झटका लगा है, रजगामार उपक्षेत्र में पिछले 40 वर्षो से कार्य कर रहे एटक के वरिष्ठ नेता व सचिव श्री कमर बक्श के नेतृत्व मे रजगामार एटक के अध्यक्ष श्री विशाल मुण्डा, जेसीसी सदस्य श्री एम.रहमान, कल्याण समिति के सदस्य श्री लक्ष्मी श्रीवास, पिट सेफ्टी कमेटी के सदस्य श्री दुर्गा श्रीवास एवं अन्य पदाधिकारियों सहित एटक के 60 सदस्यों ने एक साथ एसकेएमएस (एटक) यूनियन को अलविदा कहते हुये इंटक यूनियन के कार्यशैली से प्रभावित होकर इंटक के केंद्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल नारायण सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में बीते दिनों एसईकेएमसी (इंटक) यूनियन का दामन थाम लिया है।
विदित हो कि बीते कल दिनांक 18.07.2026 को एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के रजगामार स्थित माता कर्मा भवन में एसईकेएमसी (इंटक) यूनियन का कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किया गया था, उक्त कार्यकर्ता सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप मे एसईकेएमसी (इंटक), एसईसीएल के केंद्रीय अध्यक्ष एवं एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य श्री गोपाल नारायण सिंह जी, सह-अतिथि केंद्रीय कोषाध्यक्ष श्री संदीप चौधरी, कोरबा क्षेत्र के महामंत्री श्री संदीप राय, कुसमुण्डा क्षेत्र के अध्यक्ष बी.एल. महंत (राजवीर), कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह (हैप्पी) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में इंटक रजगामार के अध्यक्ष राजेश साहू, सचिव अफजल हुसैन द्वारा सभी नये सदस्यों का फूल माला पहना कर इंटक यूनियन में प्रवेश कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में रजगामार इंटक के कार्यकरी अध्यक्ष जनक राम राठौर ने सभी का आभार व्यक्त किया।






