CG News: तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, खड़ी पिकअप में मारी जोरदार टक्कर; 1 की मौत, 8 घायल

राजनांदगांव : राजनांदगांव-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भानपुरी नदी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खराब होकर खड़ी पिकअप वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, दुर्ग निवासी एक परिवार डोंगरगढ़ से दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहा था।
इसी दौरान लालबाग थाना क्षेत्र के भानपुरी नदी के समीप उनकी पिकअप अचानक खराब हो गई। वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर उसमें सवार लोग उसकी मरम्मत कर रहे थे। तभी नागपुर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने पीछे से पिकअप को टक्कर मार दी।
Bcci On Rohit: क्या लॉर्ड्स वनडे होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच? BCCI ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के पास मौजूद लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लालबाग थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री पहुंचाया, जहां घायल आठ लोगों का उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






